वाराणसी में बाइक सवार ने सरेआम एक छात्रा को अगवा करने का प्रयास किया। कछवा रोड मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के छतेरी गांव निवासी हाईस्कूल की छात्रा जनता उच्च माध्यमिक विद्यालय मानापुर छतेरी में पढ़ती है। स्कूल की छुट्टी होने पर छात्रा पैदल अपने घर आ रही थी कि उसी स्कूल के एक छात्र ने अपनी बाइक पर बैठने को कहा। छात्रा ने बाइक पर बैठने से इनकार किया तो छात्र जबरदस्ती बैठाने का प्रयास करने लगा।
जिसका छात्रा ने विरोध किया। इतने में बाइक सवार छात्र ने छात्रा की पिटाई कर दी। रोते हुए घर पहुंची छात्रा ने परिजनों को आपबीती सुनाई परिजनों ने कछवा रोड पुलिस चौकी पर बाइक सवार के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।