फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Crime: वाराणसी में चार महीने की गर्भवती महिला ने लगाई फांसी, एक साल पहले हुई थी शादी, क्या है मामला?

Thu, 13 Jul 2023 12:06 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

प्रियंका की शादी संतोष से ढेड़ साल पहले हुई थी। संतोष मुंबई में रहकर नौकरी करता था। कुछ ही दिन पहले वह अपने घर आया था. बीती शाम में प्रियंका अपने कमरे में गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। काफी समय से बुलाने के बाद भी वह वापस नहीं आई तो परिवार वालों ने दरवाजा तोड़कर देखा तो प्रियंका फांसी पर लटकी थी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के सिंधौरा थाना के अंतर्गत तिलमापुर गांव के रहने वाले संतोष यादव की पत्नी प्रियंका यादव (23 वर्ष) ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि महिला चार महीने की गर्भवती थी। 

विज्ञापन

महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस व एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
यह भी पढ़ें- Ghazipur: सांप के डंसने पर हार्ट अटैक से होती है दो तिहाई मौतें, बारिश में बढ़ गई सर्पदंश की घटनाएं
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रियंका की शादी संतोष से एक साल पहले हुई थी। संतोष मुंबई में रहकर नौकरी करता था। कुछ ही दिन पहले वह अपने घर आया था. बीती शाम में प्रियंका अपने कमरे में गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। काफी समय से बुलाने के बाद भी वह वापस नहीं आई तो परिवार वालों ने दरवाजा तोड़कर देखा तो प्रियंका फांसी पर लटकी थी। 
विज्ञापन

महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना आग की तरह आसपास के क्षेत्र में फैल गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और एफएसएल की टीम ने मौके पर आकर महिला के शव को नीचे उतारा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
मौके पर सूचना देने पर मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें