प्रतिसार निरीक्षक ने कहा - गणना में आता है, सम्मन नहीं लेता
पीड़िता के अधिवक्ता विवेक शंकर तिवारी ने बताया कि पुलिस लाइन के प्रतिसार निरीक्षक की ओर से इंस्पेक्टर अमित के संबंध में रिपोर्ट दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार इंस्पेक्टर अमित रोजाना गणना में आता है, लेकिन जब सम्मन के बारे में बताया जाता है तो वह उसे नहीं लेता है।
इसी वजह से सम्मन का तामीला नहीं कराया जा सका। अधिवक्ता ने कहा कि इस रिपोर्ट से ऐसा प्रतीत होता है कि प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन में सही तरीके से अपने दायित्वों का निर्वहन नहीं कर पा रहे हैं या फिर वह न्यायालय के आदेश को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।