फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही: मरीज की मौत के बाद भड़के ग्रामीणों ने स्वास्थ्य केंद्र में की तोड़फोड़, डॉक्टर को मारने के लिए निकाली तलवार  

Fri, 20 Nov 2020 11:34 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे स्वास्थ्य कर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भदोही जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य सुरियावां में गुरुवार रात उपद्रवियों ने जमकर उत्पात मचाया। अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ करने के साथ ही चिकित्सक को मारने के लिए तलवार निकाल ली और उसकी तलाश में परिसर में दौड़ लगाते रहे। चिकित्सक को छिपकर जान बचानी पड़ी। 

विज्ञापन


गुरुवार की रात कौडर गांव के एक व्यक्ति को हार्टअटैक का दौरा पड़ा। परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुरियावां लेकर पहुंचे, जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इससे नाराज लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। भीड़ में शामिल कुछ अराजक तत्वों ने अस्पताल परिसर में जमकर तोड़फोड़ की।

दरवाजे और खिड़की के कांच तोड़ दिए। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो अराजक तत्व चिकित्सक को मारने के लिए तलवार लेकर ढूंढ रहे थे। इमरजेंसी ड्यूटी में लगे चिकित्सक डॉ. आनंद स्वरूप ने खुद को एक कमरे में बंद कर के जान बचाई। घटना की जानकारी प्रभारी डॉ. आरबी पाठक को दी गई।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

डॉ पाठक ने सुरियावां थाने पर फोन के माध्यम से जानकारी दी। सीएससी अधीक्षक ने पुलिस अधीक्षक को भी घटना की जानकारी दी। सुरियावां पुलिस  मौके पर पहुंचकर जब तक स्थिति को संभालती तब तक अराजक तत्वों ने काफी तोड़फोड़ कर दी थी।

सूचना मिलने पर सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने रात्रि में ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुरियावा का जायजा लिया। इस मामले में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक ने सुरियावां थाने में आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ लिखित तहरीर दी है। पुलिस छानबीन कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें