फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Corona Update: पिछले 24 घंटे में तीन लोगों की मौत, 6000 होने के करीब संक्रमित

Tue, 18 Aug 2020 09:05 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

वाराणसी में कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। वाराणसी में कोरोना से मौत का आंकड़ा भी बढ़ गया है। पिछले 24 घंटे में जिले में 137 कोरोना वायरस के नए मामले सामने आ चुके हैं।

विज्ञापन

वाराणसी में 15 और 16 अगस्त को 393 नए मरीज मिले थे, और सात लोगों की मौत हुई थी। अब पिछले 24 घंटे में 3 मरीजों की मौत हुई और 137 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। अब तक तीन दिन में दस लोगों की मौत हो चुकी है।


आईएमएसबीएचयू के लैब से स्वास्थ्य विभाग को 1393 सैंपल की रिपोर्ट सोमवार को मिली थी। सीएमओ डॉ वीबी सिंह ने बताया कि कज्जाकपुरा निवासी 73 वर्षीय पुरुष की एपेक्स हॉस्पिटल में मौत हुई। इसके अलावा बीएचयू में भर्ती चोलापुर निवासी 62 वर्षीय पुरुष और बेनियाबाग निवासी 55 वर्षीय पुरुष की भी मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

नए मरीजों में डीआईजी कॉलोनी मकबूल अलम रोड, मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा कैंपस, नीचीबाग, लालपुर,  साईं अपार्टमेंट लक्ष्मी नगर सिगरा,  गवर्नमेंट हॉस्पिटल चौकाघाट, महमूरगंज, ढेलवरिया, कृष्णा पुरी, तरना बाजार, बड़ी गैबी,सुंदरपुर ज्ञानवापी, सीकर और डीएलडब्लू के साथ ही रानीपुर मंडुआडीह, उपहार हॉस्पिटल महमूरगंज और गौतम नगर में भी संक्रमित मरीज मिले। 

वाकाणसी में अब कुल मरीजों की संख्या 5787 हो गई है। सोमवार को होम आइसोलेशन में रहने वाले 136 लोग और अस्पताल में भर्ती 49 लोग डिस्चार्ज किए गए। कुल 5787 मरीजों में 4396 डिस्चार्ज, 106 की मौत के बाद अब 1285 एक्टिव केस हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें