फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Corona Update: दो मरीजों की मौत, बीएचयू के जूनियर डॉक्टर समेत 135 नए मरीज मिले

Fri, 14 Aug 2020 10:54 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
coronavirus - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

वाराणसी में कोरोना संक्रमण कम होने का नाम नहीं ले रहा है। साथ ही मरने वालों की संख्या भी रोजाना बढ़ती ही जा रही है। शुक्रवार को दो मरीजों की मौत हो गई जबकि अलग-अलग जगहों से 135 लोग संक्रमित मिले हैं। इसमे जिला न्यायालय,पुराना सर्किट हाउस, एमएस आफिस बीएचयू, सुश्रुत हॉस्टल बीएचयू में जूनियर डाक्टर और डीएल डब्ल्यू,पुलिस लाइन सहित कई जगहों पर मरीज मिले हैं।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग को 2675 सैंपल की रिपोर्ट शुक्रवार को मिली। इसके अलावा दीनदयाल अस्पताल में भर्ती रोहनिया निवासी 63 वर्षीय और मेडविन हॉस्पिटल में भर्ती तेलियाना गोलगड्डा निवासी 80 वर्षीय पुरुष की मौत हुई है। जिसके बाद कुल मरने वालों की संख्या 96 हो गई है। नए मरीजों में सुश्रुत हॉस्टल बीएचयू में जूनियर डॉक्टर समेत दो, एमएस ऑफिस में दो महिलाओं के साथ ही जिला न्यायालय से संबंधित 2 लोग संक्रमित हुए हैं।

सबसे ज्यादा डीएलडब्ल्यू में 14 और डीएलडब्ल्यू रेलवे कॉलोनी में एक मरीज के अलावा चांदपुर इंडस्ट्रियल स्टेट, कोनिया, शिवाला, मदर टेरेसा आश्रम, चेतगंज,अवसान गंज,कमला नगर सिगरा, लखी चौतरा चौक, जयप्रकाश नगर सिगरा, कोलुआ विनायका, चंद्रा रेजिडेंसी हुकूलगंज में भी संक्रमित मरीज मिले हैं।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
सीएमओ ने बताया कि डिफेंस कॉलोनी सरैया, बालाजी नगर कॉलोनी सामने घाट, नवापुरा, ओल्ड सर्किट हाउस कचहरी,पुलिस लाइन में भी  मरीज मिला है। इसके अलावा मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में एक, बसंतपुर में दो,सलारपुर में पांच, चंदवा चित्तूपुर, गीता नगर कॉलोनी, चौकाघाट, जवाहर नगर एक्सटेंशन, मिसिर पोखरा, लक्ष्मणपुरा, छोटा लालपुर के अलावा महावीर हाइट्स लहरतारा में भी महिला संक्रमित मिली है।

सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने बताया कि नए मरीजों के बाद अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 5267 हो गई है। शुक्रवार को होम आइसोलेशन में रहने वाले 106 मरीज स्वस्थ हुए हैं और 44 को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है। जिसके बाद कुल 5267 मरीजों में, 3632 डिस्चार्ज, 96 की मौत के बाद 1539 लोग एक्टिव केस हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें