फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजी से बढ़ रहा कोरोना का ग्राफ, पंद्रह दिन में 65 नए मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पिछले पन्द्रह दिन(10 से 24 मई) में कुल 65 नए मामले आये। इसमे 45 श्रमिको में ही कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। इसमे तीन महिलाएं भी शामिल हैं। जिस तरह से प्रवासी श्रमिकों में एक के बाद एक कोरोना की पुष्टि होती जा रही है उसको लेकर अब जिला प्रशासन और स्वास्थ्य महकमा सतर्क हो गया है।
विज्ञापन

इसी वजह से बाहर से आने वाले श्रमिकों को अधिक से अधिक होम ़कवारन्टीन भी किया जा रहा है जिससे कि संक्रमण का खतरा कम हो। अब तक प्रवासी श्रमिकों की बात करें तो 10 मई को पहला मामला मिर्जामुराद के प्रतापपुर से मिला था। मुंबई से आये प्रतापपुर निवासी युवक में कोरोना की पुष्टि हुई थी। इसके बाद लगातार श्रमिक संक्रमित होते जा रहे हैं। 10 मई से 24 मई के बीच जिले में कुल 65 लोगों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है जिसमें सर्वाधिक 45 मुंबई-अहमदाबाद और पुणे से आने वाले श्रमिक हैं। हालांकि अभी भी श्रमिकों के आने का सिलसिला जारी है ऐसे में स्वास्थ्य विभाग अब पहले की तुलना में उनकी सेहत को लेकर ज्यादा अलर्ट हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें