फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: सेंट्रल जेल तक पहुंचा कोरोना संक्रमण, मुख्यमंत्री के निर्देश पर जांच का बढ़ेगा दायरा 

Sun, 06 Dec 2020 11:33 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

वाराणसी में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने के मुख्यमंत्री के निर्देश पर अमल शुरू हो गई है। रविवार को सीएमओ कार्यालय और कोविड कमांड कंट्रोल सेंटर में व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। इसमे सीएमओ ने जांच का दायरा बढ़ाने के साथ ही होम आइसोलेशन, अस्पतालों में भर्ती मरीजों की सेहत की निगरानी करते रहने का निर्देश दिया। वहीं रविवार को शिवपुर सेंट्रल जेल में सात लोगों के साथ ही अलग अलग जगहों से कुल 69 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों संग बैठक में सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने संक्रमित मरीज के संपर्क में आने वाले कम से कम 25 लोगों की कांटेक्ट ट्रेसिंग में जांच करने, 5 दिसंबर को मुख्यमंत्री द्वारा लांच किए गए मेरा कोविड केंद्र ऐप के बारे में अधिक से अधिक लोगों को जानकारी देने का निर्देश दिया।

कहा कि जिससे जांच और इलाज के लिए लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। इस दौरान लैब टेक्नीशियन, लैब असिस्टेंट आदि को पूरी क्षमता से काम करते रहने को कहा गया है। उधर सिगरा स्थित कोविड कमांड सेंटर में बैठक में लक्ष्य के सापेक्ष आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाने का निर्देश देते हुए कहा कि अगर गोल्डन कार्ड बनाने में किसी तरह का कोई डाटा सही नहीं मिला है तो उसको जिलाधिकारी के माध्यम से लखनऊ को भेजकर सूची से नाम हटाया जाए जिससे कि पात्र लोगों को गोल्डन कार्ड मिल सके। बैठक में एडिशनल सीएमओ, सहायक मलेरिया अधिकारी केके राय आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

टीकाकरण की तैयारी का लिया जायजा

बैठक में कोविड 19 टीकाकरण की तैयारियों का भी सीएमओ ने जायजा लिया। इसके लिए समय से कोल्ड चेन सेंटर बनाए जाने, निजी और सरकारी अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों की सूची तैयार करने,प्रशिक्षण दिए जाने सहित अन्य तैयारियों की समीक्षा की गई। इसके अलावा नसबंदी, टीकाकरण सहित अन्य राष्ट्रीय कार्यक्रमों को पूरी सजगता के साथ चलाने का निर्देश दिया, जिससे कि जिले की रैंकिंग को सुधारा जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें