फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोले पर सवार होकर नगर भ्रमण पर निकले काशी के कोतवाल, भक्तों ने की कोरोना से मुक्ति दिलाने की याचना

Sun, 06 Dec 2020 09:30 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
बाबा काल भैरव निकले भ्रमण पर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

काशी के कोतवाल डोले पर सवार होकर निकले तो भक्तों ने उनकी अगवानी में पलक पांवड़े बिछा दिए। बाबा कालभैरव की शाही सवारी जिधर से गुजरी भक्तों ने फूल बरसाकर स्वागत किया। कोरोना प्रोटोकाल के अनुसार काशी के कोतवाल ने नगर भ्रमण किया।

विज्ञापन


रविवार को भैरव अष्टमी से पहले काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव परंपरा के अनुसार नगर भ्रमण के लिए निकले। डोला यात्रा निकलने से पहले चौखंडीबीर बड़ी पियरी स्थित बाबा काल भैरव के मंदिर में उनका रच-रचकर शृंगार किया गया। महंत राजेश्वरानंद ने शृंगार करने के बाद बाबा को नूतन वस्त्र धारण कराया और भोग लगाया। भक्तों ने बाबा से कोरोना से मुक्ति दिलाने के लिए याचना की। पूजन-अर्चन के बाद पारंपरिक तरीके से बाबा शहर का जायजा लेने के लिए निकल पड़े। भक्तों ने रास्ते भर पुष्पवर्षा की और हर-हर महादेव का जयघोष किया। शाही सवारी नगर भ्रमण के पश्चात वापस मंदिर पहुंची जहां भव्य आरती उतारी गई।

विज्ञापन

मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़

रविवार को अष्ट भैरव सहित शहर के अन्य भैरव मंदिरों में भी भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। बाबा बटुक भैरव, लाट भैरव, काल भैरव, भूत भैरव, क्रोधन भैरव सहित अन्य मंदिरों में बाबा का शृंगार किया गया। भैरव मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी थी। दर्शन-पूजन का क्रम दिनभर चलता रहा। भैरव अष्टमी पर सोमवार को अष्ट भैरव सहित अन्य भैरव मंदिरों में खास आयोजन किए जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें