फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

45 दिन बाद क्वारंटीन सेंटर से छूटे तो फिर गंगा किनारे रेती पर पहुंचे विदेशी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। रामनगर स्थित रामदास प्राथमिक स्कूल में क्वारंटीन किए गए विदेशी रविवार को मौका मिलते ही फिर मणिकर्णिका घाट के सामने स्थित रेती पर बनी झोपड़ी में पहुंच गए। विदेशी नागरिकों के बाहर घूमने की सूचना पुलिस को देने के साथ ही ग्रामीणों ने पर्यटकों को वापस लौटने को कहा। पर्यटकों के इंकार करने पर ग्रामीणों ने विरोध किया। पुलिस मौके पर पहुंच कर सभी को हटाई।
विज्ञापन

रामनगर किला रोड की सड़कों से होते हुए रूस से आए तीन विदेशी गंगा की रेती पर पहुंचे तो मौजूद लोग उन्हें लेकर चिंता में पड़ गए। बातचीत में पता लगा कि शेल्टर होम में रहते हुए 45 दिन से भी ज्यादा हो गए हैं। विदेशियों के आग्रह पर पुलिस ने उन्हें गंगा की रेती पर जाने की अनुमति दी थी। विदेशी सैलानियों ने शेल्टर होम में बहुत अधिक गर्मी की शिकायत की थी। रामनगर थानाध्यक्ष नरेश सिंह ने बताया कि एक विदेशी को वाराणसी स्थित लॉज में शिफ्ट किया गया है जबकि तीन को मंगलवार को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें