फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाटस्पाट वाले गांव के पास से गुजरने से कतरा रहे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कोरोना वायरस के संक्रमण का खौफ गांव व कस्बों में भी दिखाई देने लगा है। जिन गांवों को हॉटस्पाट घोषित किया गया है उन गांवों के आसपास से जाने से लोग कतराने लगे हैं।
विज्ञापन

जिले के ऑठों ब्लॉकों में 41 ग्राम पंचायतों को हॉटस्पॉट घोषित किया गया है। जहां पर नियमित दवा का छिड़काव किया जा रहा है। यहां की व्यवस्था मॉनिटरिंग ग्राम पंचायत स्तर और जिले पर सीडीओ मधुसूदन हुल्गी कर रहे हैं। चौबेपुर इलाके के हॉट स्पाट घोषित कर सील किए गए गांव कैथी, लटौनी, खरगीपुर, बर्थरा कलां, नरायनपुर, छितौना, बराई, रुस्तमपुर, मोकलपुर आदि गांवों में बाहरी लोगों के जाने की मनाही है। खरगीपुर गांव के अजीत सिंह, बर्थरा कलां गांव के ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि कोरोना पाजिटिव बस्ती के लोगों का एक दूसरे बस्ती में आवागमन पर रोक है। वहां पुलिस तैनात है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच कर रही है। सेवापुरी में 5 हॉटस्पॉट बनाए गए हैं। अर्जुनपुर गांव पहला हॉटस्पॉट था। यहां पर अब स्थिति सामान्य है। लेकिन अब भी ग्रामीणों में भय का माहौल है। खोभार गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर सैंपल ले रही है। रामेश्वर लच्छीपुर पुर, कुरौना गांव हॉट स्पॉट बनाया गया। बरनी गांव में में स्वास्थ्य विभाग ने दवा छिड़काव के साथ लोगों का सैंपल लिया। रोहनिया के औढे गांव हाटस्पाट बना है। बैरिकेडिंग की गई है। अंदर वालों को भी बाहर नही जाने दिया जा रहा है। लोगों कि थर्मल स्कैनिंग कि जा रही है। लोहता क्षेत्र के सरवनपुर, खेवशीपुर , भीट्ठलपुर को हाटस्पाट बनाया गया है। तीनों जगहों पर कोरोना पाजिटिव मरीजों के घरों के साथ ही आसपास के दस दस घरों को हाटस्पाट बनाकर सील किया गया है। आने जाने वाले रास्ते को बांस बल्ली लगाकर बंदकर दिया गया। सभी रास्तों पर पुलिस की ड्यूटी लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें