फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड हॉस्पिटल गए डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों का किस तरह से इलाज हो रहा है, उन्हें क्या सुविधाएं मिल रही हैं। डाक्टर समय से देख रहे है कि नही। इस तरह की व्यवस्थाओं का जायजा लेने जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा सोमवार को कोविड हॉस्पिटल(दीनदयाल अस्पताल और ईएसआई) पहुंचकर जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने इलाज कर रहे डाक्टरो से मरीजो के बीच जाकर उनसे मिलते रहने का निर्देश दिया। साथ ही किसी तरह की कोई लापरवाही न बरतने की बात भी कही। इस दौरान भर्ती मरीजों से भी बातचीत कर सुविधाओं के बारे में जानकारी भी ली। जिलाधिकारी सबसे पहले ईएसआई अस्पताल पहुंचे जहां बताया गया कि सोमवार को 226 लोग ओपीडी में दिखा चुके हैं। उन्होंने इसके बाद अस्पताल में साफ सफाई कराने हाइपोक्लोराइट सलूशन से सैनिटाइजेशन के साथ ही मरीजों के लिए बन रहे खाने को देखने के लिए किचन में पहुंचे। यहां खाना बनाने वाली महिलाओं ने बताया कि हर दिन मीनु के हिसाब से खाना बन रहा है और मरीजों को दूध भी दिया जा रहा है। दीनदयाल अस्पताल में निरीक्षण के दौरान मरीजों का इलाज करने वाले डॉक्टरों की टीम से बातचीत कर जिलाधिकारी ने मरीजों के बीच जाते रहने और सभी सुविधाओं का लाभ दिए जाने का निर्देश दिया। इस दौरान अस्पताल में मरीजों के लिए मंगाए गए डिस्पोजल बेडशीट को भी देखा। जिलाधिकारी ने कहा कि मरीजों की देखभाल में किसी तरीके की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें