फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पतालों-स्वास्थ्य केंद्रों पर जांच कराने पहुंचे श्रमिक व छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। जिले में चयनित अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों पर शुक्रवार को बाहर से आने वाले प्रवासी श्रमिकों और छात्रों की थर्मल स्क्रीनिंग कर उन्हें 21 दिन तक होम क्वारंटीन रहने और संक्रमण के इस दौर में सेहत के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी गई। जिलाधिकारी के निर्देशन में बाहर से आने वालों की जांच के लिए शहरी क्षेत्र में स्वामी विवेकानंद मेमोरियल राजकीय सामुदायिक चिकित्सालय, भेलूपुर, राजकीय सामुदायिक चिकित्सालय शिवपुर में जांच की व्यवस्था की गई है। यहां डॉक्टरों की टीम ने लोगों की जांच कर उन्हें कोरोना संक्रमण से बचाव के उपाय बताए।
विज्ञापन

उधर, ग्रामीण इलाकों में सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, चोलापुर, आराजीलाइन, सेवापुरी, काशी विद्यापीठ, हरहुआ, बड़ागॉव, पिंडरा और चिरईगांव में भी सुबह 8 बजे ही बाहर से आए प्रवासी श्रमिक और छात्र पहुंचे। यहां सभी का पंजीकरण करते हुए उनकी स्क्रीनिंग की गई। इस दौरान डाक्टरों ने सभी को 21 दिन तक होम क्वारंटीन रहने और किसी भी प्रकार की समस्या पर डाक्टर की सलाह लेने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें