जिले में अभी 116753 सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 103303 सैंपल की रिपोर्ट आ चुकी है। इनमें से 95587 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं 7716 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अभी 6616 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है।
शनिवार को कोरोना से एक युवक की मौत हो गई। इससे पहले शुक्रवार को भी एक मरीज की मौत हुई थी। शनिवार को बीएचयू में भर्ती चिरई गांव निवासी महिला(65) कोरोना की जंग हार गई थी।