फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में राहत: मरीजों को भटकने की जरूरत नहीं, एक हजार से ज्यादा बेड खाली, सुबह मिले 295 मरीज

Sat, 15 May 2021 12:03 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में हर दिन मिलने वाले कोरोना मरीजों की संख्या कम होती जा रही है। वहीं, एक्टिव मरीज भी कम हो रहे हैं, जिससे कोविड अस्पतालों में खाली बेड की संख्या बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
coronavirus in varanasi - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी की कोविड अस्पतालो में हर दिन अब खाली होने वाले बेड की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। सरकारी-निजी मिलाकर कुल 60 कोविड अस्पतालों में 1046 बेड  खाली हैं। अब जरूरत पड़ने पर मरीजों के परिजनों को भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी। इसमें 8 सरकारी अस्पतालों के 1033 बेड में जहां 341 बेड खाली पड़े हैं। वहीं निजी अस्पतालों में भी 1421 बेड में से 705 बेड खाली हैं।

विज्ञापन


राहत की बात यह है कि इसमे सबसे ज्यादा लेवल दो यानी ऑक्सीजन वाले 812 बेड और लेवल तीन यानी आईसीयू और वेंटिलेटर वाले 234 बेड शामिल हैं। इससे गंभीर मरीजों को भर्ती होने में राहत मिलेगी। उधर शनिवार सुबह 4686 सैंपल की रिपोर्ट में 295 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि भी हुई है। अब कुल 77332 मरीजों में 69741 के डिस्चार्ज, 679 की मौत के बाद6912 एक्टिव मरीज हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें