फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: अस्पताल के गंभीर मरीजों को मिलेगी प्राणवायु, मंडलायुक्त को मिले 92 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर 

Fri, 14 May 2021 01:43 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

होमी भाभा कैंसर अस्पताल और मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र के निदेशक डॉक्टर सत्यजीत प्रधान ने कमिश्नर को कंसंट्रेटर सौंपे।
विज्ञापन
मंडलायुक्त को सौंपे गए 92 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में कोविड अस्पतालों में ऑक्सीजन का संकट धीरे-धीरे अब दूर होता जा रहा है। ऑक्सीजन प्लांट लगाने के साथ अब अलग-अलग संस्थाओं द्वारा भी ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मुहैया कराए जा रहे हैं। गुरुवार को टाटा मेमोरियल कैंसर संस्थान की ओर से कमिश्नर को 92 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध कराए गए। जल्दी ही 58 और कंसंट्रेटर उपलब्ध कराए जाएंगे।

विज्ञापन


होमी भाभा कैंसर अस्पताल और मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र के निदेशक डॉक्टर सत्यजीत प्रधान ने कमिश्नर को कंसंट्रेटर सौंपे। उन्होंने बताया कि टाटा मेमोरियल अस्पताल के निदेशक डॉ. आरए बडवे के नेतृत्व में महामारी के इस दौर में सेवा का अभियान शुरू किया गया है।

उन्होंने बताया कि जल्द ही 58 और भी कंसंट्रेटर उपलब्ध कराए जाएंगे। कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने बताया कि ऑक्सीजन कंसंट्रेटर का उपयोग वाराणसी मंडल के गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली और जौनपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कोरोना मरीजों को समय रहते ऑक्सीजन देन के लिए किया जाएगा, जिससे उनकी स्थिति में समय रहते सुधार हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी माधो सिंह, होमी भाभा कैंसर अस्पताल के उप-निदेशक डॉ. बीके मिश्रा,  सहायक चिकित्साधिकारी डॉ. आकाश आनंद और अस्पताल के जनसंपर्क अधिकारी अखिलेश पांडेय मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें