फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: पुलिस अफसरों की नई ईमेल आईडी जारी, शहरवासी करें शिकायत, होगी पूरी सुनवाई

Fri, 14 May 2021 11:55 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

काशी जोन में आने वाले थानों में कोतवाली, आदमपुर, रामनगर, चौक, दशाश्वमेध, लक्सा, भेलूपुर, लंका, मंडुवाडीह से संबंधित शिकायत पुलिस उपायुक्त काशी जोन की इमेल आईडी dcp-polkashi.va@up.gov.in पर अपनी शिकायत भेज सकते हैं।
विज्ञापन
varanasi police - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लॉकडाउन के कारण थानों तक नहीं पहुंच पाने वाले फरियादियों की सुविधा के लिए पुलिस कमिश्रर ए सतीश गणेश ने पुलिस अफसरों की नई ईमेल आईडी जारी की है। काशी, वरूणा जोन, महिला थाना व अपर पुलिस उपायुक्त महिला अपराध, अपर पुलिस कानून-व्यवस्था, अपर पुलिस मुख्यालय व अपराध की इ-मेल आईडी जारी की गई है।

विज्ञापन


काशी जोन में आने वाले थानों में कोतवाली, आदमपुर, रामनगर, चौक, दशाश्वमेध, लक्सा, भेलूपुर, लंका, मंडुवाडीह से संबंधित शिकायत पुलिस उपायुक्त काशी जोन की इमेल आईडी dcp-polkashi.va@up.gov.in पर अपनी शिकायत भेज सकते हैं।

वरूणा जोन में आने वाले थानों में चेतगंज, जैतपुरा, सिगरा, कैंट, सारनाथ, शिवपुर, लालपुर-पांडेयपुर से संबंधित शिकायत पुलिस उपायुक्त वरूणा जोन की 
इमेल आईडी...dcp-polvaruna.va@up.gov.in पर अपनी शिकायत भेजें।

विज्ञापन

महिलाओं से जुड़ी शिकायत इस आईडी पर भेजें
महिला थाने से संबंधित शिकायतें पुलिस उपायुक्त महिला अपराध की ईमेल आईडी addcp-polwc.va@up.gov.in पर भेजें। वहीं अपर पुलिस कानून व्यवस्था की इमेल आईडी, adcp-poll0.va@up.gov.in है। 

अपर पुलिस मुख्यालय व अपराध की इमेल आईडी, adcp-polhq.va@up.gov.in है और पुलिस आयुक्त कमिश्ररेट वाराणसी की इमेल आईडी cp-pol.va@up.gov.in है। इन सभी आईडी पर शहरवासी अपनी शिकायतें भेज सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें