गजोखर क्वारंटीन सेंटर में महिला को किट प्रदान करते आईजी और कमीश्नर।
- फोटो : अमर उजाला।
कमिश्नर दीपक अग्रवाल व आईजी विजय सिंह मीणा ने वाराणसी के गजोखर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान सेंटर में रह रही महिलाओं को किट का वितरण भी किया। कमिश्नर और आईजी ने सेंटर की साफ सफाई और अन्य व्यवस्था का जायजा लिया। व्यवस्था से संतुष्ट कमिश्नर व आईजी ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मनिकण्डन व फूलपुर इंस्पेक्टर सनवर को शाबाशी दी।
उन्होंने सफाई कर्मियों का भी हौसला आफजाई की। कमिश्नर एवं आईजी ने क्वॉरेंटाइन की गईं 21 महिलाओं को किट उपलब्ध कराई। इसमें स्वच्छता की वस्तुएं थीं। वहीं बच्चों को बिस्किट व टॉफी भी वितरित किया।ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बताया कि केंद्र पर 255 लोग क्वारंटीन किए गए हैं। जिसमें 21 महिलाएं व 18 बच्चे हैं। डॉक्टरों की टीम आवश्यकतानुसार सभी लोगों के चेकअप करती है।