फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर : संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने की आत्महत्या

Fri, 10 Apr 2020 07:51 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
विज्ञापन
suicide demo
विज्ञापन

गाजीपुर जिले के कासिमाबाद थानांतर्गत भगवल गांव निवासी एक विवाहिता ने शुक्रवार की दोपहर घर में फंदे पर झूल कर संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार भगवल गांव निवासी गुड्डू बिंद की पत्नी रामरती देवी (30) पिछले दो दिनों से बुखार से पीड़ित थी।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि दवा आदि लेने के बाद वह खेत में शुक्रवार को  काम करने गई थी और लौटकर घर आने के बाद  दोपहर लगभग 12 बजे घर में लगे बांस में साड़ी का फंदा लगाकर झूल गई और आत्महत्या कर ली। इस घटना को छिपाने के लिए परिजनों ने फंदा काटकर शव को नीचे उतारकर उसे चारपाई पर लेटा दिया।

परिजन आत्महत्या को छिपाकर बीमारी से मृत्यु बता रहे थे। इस घटना की जानकारी गांव वालों ने पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक बलवान सिंह ने बताया कि विवाहिता ने फंदे पर लटककर आत्महत्या की है। परिजनों के तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें