वाराणसी। गार्ड और लोको पायलटों को लाइन बॉक्स की जगह ट्राली बैग दिए जाने से रेलकर्मियों में काफी आक्रोश है। मंगलवार को नेशनल फेडरेशन ऑफ रेलवेमैन व पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के संयुक्त तत्वावधान में गार्डों और पायलटों ने डीजल लॉबी में विरोध प्रदर्शन किया।
इस दौरान बाइक जुलूस निकाल कर्मियों ने अन्य समस्याओं को लेकर भी आवाज बुलंद की। वहीं मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय लहरतारा में ट्राली बैग नहीं दिए जाने संबंधित एक ज्ञापन भी सौंपा गया। प्रदर्शन में जोनल सचिव रमेश मिश्रा ने कहा कि ट्राली बैग से रेलकर्मियों की मुसीबतें बढ़ेंगी। मालगाड़ी अधिकतर प्लेटफार्म के बाहर लाइन पर ली जाती हैं, ऐसे में उबड़ खाबड़ रास्ते पर वजनी ट्राली बैग लेकर चलना आसान नहीं होगा। अन्य भी कई व्यवहारिक दिक्कतें हैं। जुलूस में मंडल मंत्री रामप्यारे शर्मा, परविंदर श्रीवास्तव, श्याम झा, मो अख्तर, जावेद, नवीन मिश्रा आदि रहे।