वाराणसी। युवा पीढ़ी को शास्त्र और संस्कृति से अवगत कराने के लिए शलाका परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को आयोजित परीक्षा में संस्कृत विश्वविद्यालय और गुरुकुलों के छात्र हिस्सा लेंगे। यह जानकारी शलाका परीक्षा के संयोजक प्रो. कृष्णकांत शर्मा ने शनिवार को प्रेसवार्ता में दी।
उन्होंने बताया कि शलाका परीक्षा तीन चरणों में आयोजित होती है। इसमें कंठस्थीकरण, प्रश्न और व्याख्यान पर आधारित प्रतियोगिताएं होंगी। पूर्व चक्र में उत्तीर्ण छात्र ही अगले चक्र में प्रवेश पाएगा। परीक्षा में प्रथम पुरस्कार 15 हजार, द्वितीय पुरस्कार 11 हजार और तृतीय पुरस्कार सात हजार रुपये रखा गया है।