वाराणसी। स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल ने शनिवार को सर्किट हाउस सभागार में नगर आयुक्त सहित नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने भेलूपुर के शाकंभरी चौराहे पर लगने वाले जाम की समस्या से राहत के लिए इसी चौराहे पर स्थान चिह्नित कर पार्किंग स्थल बनाए जाने का निर्देश दिया।
मंत्री रविंद्र जायसवाल ने शाकंभरी चौराहे के पास आवास विकास कांप्लेक्स के पास बनाए गए 20 फीट चौड़ाई के चबूतरे के अतिक्रमण को हटाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि शहर में सड़क पर निष्प्रयोज्य पड़े टेलीफोन खंभों को हटा दिया जाए। इस दौरान नगर आयुक्त गौरांग राठी को अतिक्रमण हटाने का भी निर्देश दिया गया।