फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई शिक्षा नीति भारत को बनाएगी विश्वगुरु

विज्ञापन
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा कि जब विश्व शिक्षा से अनभिज्ञ था तब हमारे पास नालंदा और तक्षशिला जैसे विश्वविद्यलय थे। विगत 300 वर्षों से भारत को रूस, इंग्लैंड और अमेरिका बनाने के प्रयास होते रहे परंतु नई शिक्षा नीति भारत को भारत बनाने की दिशा में ये पहला कदम है। नई शिक्षा नीति से भारत विश्वगुरु बनेगा।
विज्ञापन

वह शुक्रवार को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के पं. दीनदयाल उपाध्याय शोध पीठ एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित वेबिनार को संबोधित कर रहे थे। राष्ट्र चिंतक विषयक वेबिनार को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद डॉ. विनय सहस्त्रबुद्धे ने कहा कि नई शिक्षा नीति भारत को आत्मनिर्भर भारत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। अध्यक्षता कुलपति प्रो. टीएन सिंह ने की। इस दौरान डॉ. पारिजात सौरभ, डॉ. केके सिंह, प्रो. निरंजन सहाय, डॉ. ऊर्जस्विता सिंह, प्रो. योगेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें