फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी गांव में योग्य बीएलओ लगाए जाएं : जिला निर्वाचन अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल राज शर्मा ने निर्देश दिया कि सभी गांव में योग्य बीएलओ लगाया जाए जो बेहतर ढंग से काम करा सके। जिसमें आगामी चुनाव की रूपरेखा तय की गई। 861 केंद्र के लिए 1077 बीएलओ की फीडिंग कराई जा चुकी। इसमें जिला स्तरीय सभी अधिकारी, एसडीएम तहसीलदार और ब्लॉक स्तर के अधिकारियों को निर्देश दिया कि पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्यक्रम पर नजर रखें बीएलओ नियमित ड्यूटी कर रहे हैं कि नहीं कर रहे हैं इसकी निगरानी करें।
विज्ञापन

पंचायत एवं निकाय के सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजाराम वर्मा ने जिला निर्वाचन अधिकारी को बताया कि डाटा फीडिंग का काम पूरा हो गया है। 699 गांव में चुनाव के लिए 1077 बीएलओ और 861 पर्यवेक्षक लगाए जाएंगे। यही नहीं 10 प्रतिशत आरक्षित बीएलओ रखे जाएंगे। ताकि यदि कोई बीएलओ कार्य के दौरान कोरोना पॉजिटिव होता है। तो उसकी जगह दूसरे आरक्षित बीएलओ को काम सौंपा जा सके। रिजर्व मिलाकर कुल 1077 बीएलओ लगाया जा रहा है कोरोना का देखते हुए आयोग से निर्देश प्राप्त हुआ है कि सभी बीएलओ को कोरोना किट दिया जाए।
एक अक्टूबर से शुरू होने वाले मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के पूर्व सभी बीएलओ को आठों ब्लाकों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। 25 से 30 तक चलने वाले प्रशिक्षण के बाद सभी बीएलओ को बीएलओ किट मुहैया कराया जाएगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम घोषित कर दिया है। यह एक अक्टूबर से शुरू होकर 29 दिसंबर 2020 तक चलेगा। बीएलओ की ओर से घर-घर जाकर गणना और सर्वेक्षण कार्य 1 अक्टूबर फिर शुरू होगा । इसके पूर्व बीएलओ को ब्लॉक को पर प्रशिक्षण दिया जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें