फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊंची हो रहीं सड़कें, नीचे जा रही गुणवत्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंची होती सड़कें गुणवत्ता को मिट्टी में मिला रही हैं। पीडब्ल्यूडी ने 25 लाख रुपये की लागत से भोजूबीर से मीरापुर बसही मार्ग का निर्माण कराया था। लेकिन सड़क साल भर भी नहीं चल सकी। सड़क पर हर 100 मीटर के बाद गड्ढे हैं और गिट्टियां उखड़कर बिखर गई हैं। जिससे आम जनता को तकलीफ झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

सड़कों को बनाने में अफसर बड़ा खेल कर रहे हैं। सड़क निर्माण में पांच चरणों का इस्तेेमाल होता है। पहले मिट्टी का परीक्षण और अगर मिट्टी काली होती है तो कोपरा मिलाकर 50 सेमी मोटी परत बिछाकर रोलर किया जाए। मिट्टी और मोरम बिछाकर पानी को जमीन से जाने से रोका जाता है। ग्रेन्योर बेस सतह तैयार करना और फिर बाइंडर बेस। इसके बाद सरफेस बनाया जाता है। इनका पालन किया जाता तो सड़क जल्दी खराब नहीं होतीं।
बनारस में सड़कों के ऊपर सड़क बनने से उसकी गुणवत्ता खराब होती जा रही है। एक बार सड़क बन गई तो उसका चप्पड़ नहीं उखाड़ते हैं। उस पर गिट्टी डालते हैं। इसे बेहतर ढंग से बनाया जाए कि यह सालों साल चले, लेकिन सड़क को ऐसा बनाया जाता है कि वह साल भर के ऊपर ना चले। सड़क के ऊपर बार-बार लेयर बिछाने से सड़क ऊंची होती जा रही है। इससे आने वाले दिनों में परेशानी खड़ी होगी। प्रवासी भारतीय दिवस के दौरान इस सड़क को बेहतर ढंग से बनाया गया था। सड़क पर पेंटिंग कराई गई थी। लेकिन इन सड़कों की हालत किसी से छिपी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें