फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घंटे प्रति सेंटीमीटर की रफ्तार से घट रही हैं गंगा 21-33-37

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सावन की बारिश से लगातार बढ़ोतरी के बाद दो दिनों से गंगा के जलस्तर में घटाव शुरू हो गया है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार पिछले 12 घंटे से गंगा के जलस्तर में दो घंटा प्रति सेंटीमीटर की रफ्तार से घटाव जारी है। रविवार की रात 8 बजे जलस्तर 61.35 मीटर था। जलस्तर में घटाव से गंगा और वरुणा के तटवर्ती इलाकों में बसे लोगों सहित नाविकों व पंडों को फौरी राहत जरूर मिली है लेकिन उन्हें यह पता है कि यह बाढ़ का मौसम है और जलस्तर फिर से बढ़ना निश्चित है।
विज्ञापन

लॉकडाउन के बीच बाढ़ का आना उनके लिए दोहरी मार होगी और यह सोचकर सभी चिंतित हैं। शनिवार की रात आठ बजे गंगा का जलस्तर 61.48 मीटर था। शुक्रवार को रात आठ बजे गंगा का जलस्तर 61.62 मीटर पहुंच गया था। अब तक के बढ़े हुए जलस्तर के कारण अस्सी घाट से राजघाट के बीच दो दर्जन से अधिक मंदिर गंगा में डूब गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें