फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिलाडि़यों के लिए बीएचयू कराएगा वेबिनार

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। खिलाड़ी और फिजिकल एजुकेशन से जुड़े लोगों के लिए बीएचयू स्पोर्ट्स बोर्ड ने वेबिनार के आयोजन करने का निर्णय लिया है। ताकि कोविड 19 के दौर में घरों में कैद खिलाड़ी अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा सकें और खेल से जुड़ी तकनीकि की बारीकियों के बारे में जान सकें।
विज्ञापन

बीएचयू स्पोर्ट बोर्ड के महासचिव प्रो. बीसी कापरी ने बताया कि एक से दो दिवसीय वेबिनार के माध्यम से लॉकडाउन के दौरान घर पर रहकर फिटनेस के लिए जरूरी एक्सरसाइज की जानकारी दी जाएगी। कई बार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के दौरान अक्सर कई खिलाड़ी माइक्रो सेकेंड से स्वर्ण पदक पाने से चूक जाते हैं। इसकी वजह कॉस्ट्यूम, आई ब्लैक और स्टार्टअप की सही तकनीक की जानकारी का अभाव होता है। कापरी ने आगे बताया कि यह वेबिनार एक प्रकार से खिलाड़ी और प्रशिक्षकों के घर पर एक्सरसाइज, गाइडेंस और खेल टेक्नोलॉजी की जानकारी के लिए होगा। जिसमें वाराणसी के खिलाडि़यों को प्राथमिकता देते हुए देशभर के चुनिंदा लोगों को जोड़ा जाएगा जिनकी संख्या 100 से अधिक नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें