फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक असमानता को दूर करने में शिक्षकों की अहम भूमिका

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। वसंत महिला महाविद्यालय राजघाट में चल रहे पांच दिवसीय ऑनलाइन कार्यशाला के चौथे दिन अध्यापन के लिए शिक्षकों को योग्य बनाने से जुड़े बिंदुओं पर चर्चा की गई। पहले सत्र में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. पीके साहू ने कहा कि सामाजिक असमानता को दूर करने में शिक्षकों की अहम भूमिका है। ऐसी नीति का निर्माण किया जाए जिससे कि कर्तव्य और नैतिकता का भाव हो। जिसके माध्यम से शिक्षक छात्रों का विकास कर सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शिक्षकों में ज्ञान और कौशल तो है लेकिन समाज की असमानता को दूर दृष्टि दूर करने की दृष्टि देने वाले शिक्षक की भी जरूरत है। ऐसे शिक्षक के निर्माण के लिए प्रोफेशनल एथिक्स को गहराई से समझना होगा। दूसरे सत्र में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक के एसोसिएट प्रो. एमटीवी नागराजू ने ऑनलाइन एसेसमेंट एंड इवैल्यूएशन टूल्स के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षक और विद्यार्थी के बीच सामंजस्य और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए मापन और मूल्यांकन के कई उपकरण ऑनलाइन उपयोग में लाए जा सकते हैं। इस दौरान डॉ. सुभाष मीणा, डॉ श्रेया पाठक, डॉ. सीमा श्रीवास्तव, डॉ. संजीव, डॉ. आशा पांडेय, डॉ. अर्चना, डॉ. वंदना झा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें