फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सारनाथ क्षेत्र होगा वाईफाई से लैस, लगेंगे एलईडी स्क्रीन

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सारनाथ में प्रो टुअर डेवलपमेंट योजना अंतर्गत 100 करोड़ से होने वाले पर्यटन विकास से संबंधित कार्यो की समीक्षा बुधवार को कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने की। मंडलीय सभागार में आयोजित बैठक के दौरान कमिश्नर ने संपूर्ण सारनाथ परिक्षेत्र में पर्यटकों की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए सीसीटीवी कैमरा, वाईफाई व एलईडी स्क्रीन निर्माण कराने पर जोर दिया। सारनाथ परिक्षेत्र में पाथवे निर्माण म्यूजियम, सारनाथ चौराहा, रेलवे स्टेशन, सुहेलदेव तिराहा क्षेत्र को आकर्षक बनाया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान सारनाथ में स्थित सभी अंतरराष्ट्रीय बौद्ध स्थलों व मंदिरों की मुख्य मार्ग से अच्छी कनेक्टिविटी विकसित करने पर चर्चा हुई। कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने सारनाथ में बसों व हल्के वाहनों की पार्किगिं के लिए जमीन की तलाश को लेकर एसडीएम, विकास प्राधिकरण, पर्यटन एवं पुरातत्व विभाग के अधिकारियों को एक सप्ताह में सारनाथ क्षेत्र में निरीक्षण कर जमीन के लिए प्रस्ताव तैयार करने को निर्देशित किया। म्यूजियम तिराहे व सारनाथ चौराहे पर ऑटोमेटिक वोलडीश के साथ-साथ स्ट्रीट पेडेस्ट्रियन के निर्माण पर बल दिया गया। बैठक के दौरान पर्यटक विभाग सहित अन्य को निर्देशित किया गया कि 8 से 10 दिनों में प्लानिंग कर कार्ययोजना बनाकर प्रस्तुत करें।
सारनाथ इलाके में पर्यटकों को बेहतर सुविधा को लेकर सारनाथ क्षेत्र में एक आध्यात्मिक पुस्तकालय की स्थापना की जाएगी। वहीं सारनाथ के समीप टीएफसी में स्किल डेवलपमेंट सेंटर की स्थापना की जाएगी। जिसमें कारीगरों को प्रशिक्षित किया जाएगा। सारनाथ क्षेत्र में दिव्यांगजनों की सुविधा को लेकर गोल्फ कोर्ट प्रदान किया जाएगा। वहीं पर्यटकों के लिए विजिटर सेंटर विकसित होगा। बैठक में जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा, उपाध्यक्ष विकास प्राधिकरण राहुल पांडेय, नगर आयुक्त गौरंग राठी, संयुक्त निदेशक पर्यटन अविनाश मिश्रा, पर्यटन अधिकारी कीर्तिमान श्रीवास्तव सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें