फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैलेक्सी हॉस्पिटल में डाक्टरो का लिया सैम्पल

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। महमूरगंज स्थित गैलेक्सी हॉस्पिटल के आठ डॉक्टरों समेत 19 लोगों के सैंपल लेकर बुधवार को जांच के लिए आईएमएस बीएचयू की माइक्रोबायोलॉजी लैब भेजे गए। इसी अस्पताल में कोरोना संक्रमित सुपारी व्यापारी ने इलाज कराया था।
विज्ञापन

पितरकुंडा में जिस सुपारी व्यापारी की कोरोना रिपोर्ट 18 अप्रैल को पॉजिटिव आई थी, उसके घर के ही तीन और सदस्यों की रिपोर्ट बुधवार को पॉजिटिव आई। व्यापारी ने बीएचयू में दिखाने से पहले महमूरगंज स्थित एएसजी हॉस्पिटल और फिर गैलेक्सी हॉस्पिटल में अपनी जांच कराई थी। गैलेक्सी हॉस्पिटल से ही उसे 17 तारीख को बीएचयू के लिए रेफर किया गया था। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद दोनों अस्पतालों में इमरजेंसी और ओपीडी सेवाएं रोक दी गई थीं। अब डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ की सैंपलिंग शुरू की गई है।
बुधवार को एडिशनल सीएमओ डॉक्टर संजय राय के साथ ही डिप्टी सीएमओ डॉ. पीयूष राय, डॉ. यतीश भुवन पाठक, डॉ. अतुल राय ने टीम के साथ गैलेक्सी अस्पताल में आठ डाक्टरों समेत कुल 19 लोगों के सैंपल लिए गए थे। बताया जा रहा है कि जल्द ही एएसजी हॉस्पिटल के डाक्टरों और कर्मचारियों के भी सैंपल लिए जाएंगे।
विज्ञापन

मदरसे में मौजूद 24 लोगों के लिए गए सैंपल
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ स्थित एक मदरसे में मौजूद छात्रों समेत 24 लोगों के सैंपल लिए। सभी सैंपल जांच के लिए बीएचयू भेजे गए हैं। बताया जा रहा कि पुलिस से जानकारी मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें