पिता की मौत के बाद लड़ाई लड़ रही बेटी को तब संतोष मिला जब पिता की विसरा रिपोर्ट में जहर की पुष्टी हुई। मामला चोलापुर थाना क्षेत्र के गंजारी बंसाव गांव का है।यहां के रहने वाले विनोद भारती की मौत शराब पीने से हो गई। घटना के बाद मृतक की बेटी पूनम भारती ने हत्या की आशंका जताई जिसके बाद पुलिस ने तीन को गिरफ्तार किया है।
पिता की मौत के बाद लड़ाई लड़ रही बेटी को तब संतोष मिला जब पिता की विसरा रिपोर्ट में जहर की पुष्टी हुई। मामला चोलापुर थाना क्षेत्र के गंजारी बंसाव गांव का है। यहां के रहने वाले विनोद भारती की मौत शराब पीने से हो गई। घटना के बाद मृतक की बेटी पूनम भारती ने हत्या की आशंका जताई, जिसके बाद पुलिस ने तीन को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
चोलापुर के बसांव गांव के रहने वाली पूनम भारती का पूरा परिवार आज संतोष व्यक्त कर रहा है, इनकी माने तो 22 फरवरी 2024 की शाम मृत पिता विनोद भारती घर पर थे। गांव के रहने वाले अनीश, जितेंद्र और दीनानाथ उनके घर आए। तीनों ने उनके पिता से इलाके में ही लगे मेले में चलने को कहा।
जानकारी के अनुसार अनीश, जितेंद्र और दीनानाथ के साथ उनके पिता ने शराब पी। इसके बाद उनके पिता घर से कुछ दूरी पर खेत में मृत पड़े मिले। पूनम की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हुई तो जांच के लिए विसरा सुरक्षित रख दिया गया और आरोप है कि पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
पुलिसिया कार्रवाई से असंतुष्ट पूनम अदालत की शरण में गई। अदालत के आदेश के बाद 28 जून 2024 को चोलापुर थाने में अनीश, जितेंद्र और दीनानाथ के खिलाफ हत्या सहित अन्य आरोपों और एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
इस संबंध में चोलापुर थानाध्यक्ष ईश्वर दयाल दूबे ने रविवार को बताया कि तीन दिन पहले विसरा रिपोर्ट आई तो स्पष्ट हुआ कि विनोद भारती की मौत जहर की वजह से हुई थी। इस आधार पर दरोगा विकास कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर तीनों आरोपियों को प्रेमनगर से गिरफ्तार कर लिया गया।
इस पूरे मामले में एक बात बेहद ही दिलचस्प है कि वारदात की वजह न वादिनी को पता है और न आरोपियों को पता है। वादिनी ने पुलिस को यह बताया कि उसके पिता को तीनों आरोपियों के साथ शराब पीते हुए उनके परिवार का एक सदस्य ने देखा था। इसलिए उन्हें आशंका है कि उनके पिता को शराब में जहर मिलाकर पिलाया गया है।वहीं पुलिस की पूछताछ में तीनों आरोपी भी यह नहीं बता सके कि उन्होंने शराब में जहर मिलाकर विनोद को क्यों पिलाई?