फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: गाजीपुर में रेलवे ट्रैक पर रखा था लकड़ी का टुकड़ा, अचानक ब्रेक लगाने से फेल हुआ इंजन

Mon, 16 Sep 2024 02:14 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

गाजीपुर जिले में रेलवे ट्रैक पर लकड़ी का टुकड़ा रखे जाने से चालक ने अचानक ब्रेक लगाया तो ट्रेन का इंजन फेल हो गया। सूचना पर कंट्रोल रूम से दूसरा इंजन भेजा गया। 
विज्ञापन
गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर जिले के जयनगर से नई दिल्ली जाने वाली 12561 स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रविवार की रात करीब 2.40 बजे सिटी रेलवे स्टेशन पहुंचने वाली थी। इस बीच सिटी रेलवे स्टेशन पर पहुंचने से पूर्व गेट नंबर 27 व 28 के बीच चालक को रेलवे ट्रैक के बीचो-बीच लकड़ी का गुटका रखा हुआ दिखा। चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया, लेकिन ब्रेक लगाते-लगाते ट्रेन का इंजन लकड़ी के गुटके से टकरा गया। इसके बाद ट्रेन का इंजन फेल हो गया। 

विज्ञापन


चालक की ओर से इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी गई। कंट्रोल रूम के निर्देश पर औड़िहार से दूसरा इंजन भेजा गया। तब जाकर ट्रेन लगभग ढाई घंटे बाद सिटी रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें