फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway: टूटने लगा वाराणसी कैंट स्टेशन का प्लेटफॉर्म नंबर पांच, 39 ट्रेनें डायवर्ट; 25 अक्तूबर तक आवागमन ठप

Sat, 03 Aug 2024 11:30 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन का प्लेटफॉर्म नंबर पांच यार्ड रीमॉडलिंग के लिए टूटने लगा है। ऐसे में 39 ट्रेनें भी डायवर्ट हुई हैं।  
विज्ञापन
कैंट स्टेशन पर मौजूद रेलवे के अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैंट स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग के तहत प्लेटफॉर्म संख्या पांच पर शुक्रवार से 86 दिन का ब्लॉक लेकर काम शुरू हो गया। 25 अक्तूबर तक इस प्लेटफॉर्म पर 39 ट्रेनें आवाजाही नहीं करेंगी। इन ट्रेनों को प्लेटफॉर्म दो, तीन और चार पर स्थानांतरित कर दिया गया है। एनाउंसमेंट के जरिये यात्रियों को सूचनाएं दी जा रही हैं।

विज्ञापन


कैंट स्टेशन निदेशक और परिचालन अधिकारियों ने कार्यदायी संस्था के साथ प्लेटफॉर्म संख्या पांच के कार्यों का जायजा भी लिया। मालगाड़ी की रफ्तार बढ़ाने और यात्री ट्रेनों को आउटर पर न रोके जाने को लेकर लंबे समय से चली आ रही कवायद के तहत ब्लॉक लेकर काम शुरू हुआ है। प्लेटफॉर्म संख्या पांच पर मालगाड़ी के लिए एक नई रेलवे लाइन बिछाई जा रही है। पहले दो रेलवे लाइनें हैं, अब तीसरी बिछने से मालगाड़ी कहीं नहीं रुकेगी और यात्री ट्रेनें भी प्रभावित नहीं होंगी।

Trending Videos

प्लेटफॉर्म काटकर बिछेगी नई रेलवे लाइन

रेल अधिकारियों के अनुसार लगभग छह मीटर प्लेटफॉर्म की चौड़ाई को काटते हुए नई रेलवे लाइन बिछाई जाएगी। उस पर यात्री ट्रेनें गुजरेंगी। उस लाइन के बगल में पुरानी रेलवे लाइन के स्लीपर को उखाड़कर नए सिरे से बिछाया जाएगा। इसी ट्रैक से मालगाड़ियां गुजरेंगी। इसके पूर्व शेड और खानपान स्टाल समेत अन्य दुकानों को चार नंबर पर स्थानांतरित किया जा रहा है।

सुरक्षा और संरक्षा बेहद जरूरी
कैंट स्टेशन निदेशक गौरव दीक्षित ने बताया कि कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया गया है कि सुरक्षा और संरक्षा में किसी तरह की लापरवाही न हो। प्लेटफाॅर्म संख्या चार पर बैरिकेडिंग कराई जा रही है। ताकि यात्रियों को असुविधा न हो। लोहे या ईंट, टाइल्स से कोई घायल न हो। प्लेटफार्म संख्या पांच पर यात्री न पहुंच पाएं, इसके लिए खास हिदायत दी गई है।
विज्ञापन

जीआरपी के लिए बनेगा दो स्थानों पर शेड

ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा की देखरेख के लिए कैंट स्टेशन के पूर्वी छोर रोडवेज और अंधरापुल के सामने शेड बनाया जाएगा। शेड के नीचे जीआरपी कर्मी ड्यूटी देंगे। अब तक शेड नहीं होने से पुलिसकर्मियों को बारिश में ड्यूटी करना मुश्किल भरा होता है। कैंट जीआरपी इंस्पेक्टर हेमंत सिंह के प्रस्ताव पर स्टेशन निदेशक ने संबंधित अधिकारियों को शेड जल्द बनवाने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें