प्रतीक्षालय के प्रवेश द्वार के सामने ही गिट्टी बालू डंप
- फोटो : अमर उजाला
करोड़ों रुपये खर्च कर वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन पर यात्री प्रतीक्षालय तो बना दिया गया पर इसका लाभ यात्रियों को नहीं मिल पा रहा है। इतना ही नहीं प्रतीक्षालय के प्रवेश द्वार के सामने ही गिट्टी बालू डंप कर दिया गया है। इसके चलते यात्री जाने से कतरा रहे हैं।
लगभग डेढ़ साल पहले कैंट रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में नया यात्री प्रतीक्षालय शुरू हुआ। इसका उद्देश्य कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्मों और द्वितीय श्रेणी प्रतीक्षालय के दबाव को कम करना था।
सर्कुलेटिंग एरिया में सुविधाओं की कमी के चलते यात्री यहां नहीं आना चाहते। हाल ही में परिसर में चल रहे तमाम विकास कार्यों के लिए यात्री प्रतीक्षालय के द्वार पर ही गिट्टी और बालू के ढेर गिरा दिए गए।
ट्रेन आने की सूचना पर प्रतीक्षालय से प्लेटफार्म तक पहुंचने में भी यह दिक्कत पैदा कर रहे हैं। कैंट रेलवे स्टेशन चीफ एरिया मैनेजर प्रकाश चतुर्वेदी ने कहा कि यात्री सुविधाओं के प्रति रेल प्रशासन कटिबद्ध है। जो भी समस्याएं हैं उसे तत्काल दूर कर लिया जाएगा।