फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बंद पड़े स्लॉटर हाउस में बेचे जा रहे थें भैंस और पड़वा, पशु मंडियों में पहुंची पुलिस; हड़कंप

Mon, 25 May 2026 02:49 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: बेनियाबाग की बकरा मंडी बंद होने के बाद शहर के कई इलाकों में लग रही अस्थायी पशु मंडियों पर सोमवार को पुलिस ने छापेमारी की। मनहर स्लॉटर हाउस और लाट सरैया में बिना अनुमति बकरों व अन्य जानवरों की बिक्री मिली। टीम ने मंडी संचालकों से अनुमति संबंधी दस्तावेज मांगे, लेकिन कोई कागजात नहीं दिखाए जा सके। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
स्लॉटर हाउस के बाहर पुलिस और भीड़। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: वाराणसी के बेनियाबाग की बकरा मंडी बंद होने के बाद शहर के अलग-अलग इलाकों में अस्थायी रूप से संचालित हो रही पशु मंडियों पर सोमवार को पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने जांच की। इस दौरान अधिकारियों ने मंडी संचालकों से नगर निगम अथवा प्रशासन की अनुमति संबंधी दस्तावेज मांगे, लेकिन मौके पर मौजूद लोग कोई वैध कागजात नहीं दिखा सके। पुलिस की जांच में सामने आया कि बिना प्रशासनिक अनुमति के बकरों और अन्य जानवरों की खुलेआम खरीद-बिक्री की जा रही थी।

विज्ञापन


सुबह से ही एसीपी चेतगंज, जैतपुरा थाना प्रभारी ने विभिन्न इलाकों में जांच-पड़ताल में जुटी रही। सबसे पहले टीम जैतपुरा थाना क्षेत्र के मनहर स्थित बंद पड़े स्लॉटर हाउस परिसर और उसके आसपास पहुंची। यहां बड़ी संख्या में भैंस और अन्य जानवर रखे जाने की सूचना मिली थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से परिसर और सड़क किनारे अस्थायी पशु मंडी लगाई जा रही थी, जहां दूर-दराज से पशु लाकर बेचे जा रहे थे।

विज्ञापन

मची अफरातफरी

जांच के दौरान पुलिस ने मंडी संचालकों और पशु व्यापारियों से पूछताछ की। टीम ने यह जानने का प्रयास किया कि पशुओं को कहां से लाया गया है और मंडी संचालन के लिए किस विभाग से अनुमति ली गई है। हालांकि, मौके पर मौजूद लोग कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे सके।

इसी दौरान लाट सरैया इलाके में भी भैंस अन्य जानवर की बिक्री की सूचना पर पुलिस टीम पहुंची। यहां भी सड़क किनारे पशुओं की खरीद-बिक्री होती मिली। पुलिस ने मंडी लगाने वाले लोगों से लाइसेंस और अनुमति पत्र दिखाने को कहा, लेकिन कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका।

टीम ने बताया कि बिना अनुमति पशु मंडी संचालित करना नियमों के खिलाफ है। ऐसे मामलों में पशुओं के स्वास्थ्य परीक्षण, सफाई व्यवस्था और सुरक्षा मानकों का पालन जरूरी होता है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। यदि मंडियां बिना अनुमति संचालित पाई गईं तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें