दो साल पहले भी हमले का आरोप
उमेश शेखर ने बताया कि करीब दो साल पहले भी घर के पास टहलते समय उन पर चाकू से हमला किया गया था। उस घटना में भी वह घायल हुए थे। ताजा मामले में उन्होंने गजाधरपुर निवासी मंगरू प्रसाद यादव और उसके साथ मौजूद एक अन्य व्यक्ति पर हमला करने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि वह दूसरे व्यक्ति को सामने आने पर पहचान सकते हैं। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।
जमीन के विवाद से जोड़कर देखा जा रहा मामला
डॉ. सीएस वर्मा ने बताया कि उनके अस्पताल के सामने एक जमीन है। आरोप है कि सितंबर में रात के समय कुछ लोगों ने उसकी चारदीवारी गिरा दी थी। उन्होंने इस संबंध में पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध कराए थे, लेकिन कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया। इस मामले में न्यायालय में प्रकरण विचाराधीन है। हालांकि, मौजूदा हमले और जमीन विवाद के बीच संबंध की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
एसीपी अवधेश विश्वकर्मा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर एक नामजद और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हमले के कारणों और आरोपों की सत्यता का पता लगाया जा रहा है।