फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में बवाल के बाद भाजपा कार्यालय और विधायक की सुरक्षा में इजाफा

Mon, 17 Jul 2017 10:36 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
घटना स्थल पर सुरक्षाकर्मी और डीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र में रविवार रात दो पक्षों में हिंसक झड़प हुई। पथराव के कारण पहली बार पुलिस को पीछे हटना पड़ा। इसके बाद जब एसपी सिटी आए और फोर्स की संख्या बढ़ी तो उपद्रवियों पर काबू पाया गया।
विज्ञापन


बताया जाता है कि बवाल की सूचना पाकर पर्याप्त संख्या में पुलिस जल्दी नहीं पहुंच पाई थी इसके कारण भी स्थिति को नियंत्रित करने में समय लगा।

इस बीच वाराणसी के सिगरा थाना के समीप दो पक्षों में हुए विवाद के बाद गुलाबबाग स्थित भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय और भाजपा विधायक की सुरक्षा पुलिस की ओर से बढ़ा दी गई है।  

जिस मोहल्ले में मड़ई में तोड़फोड़ कर आग लगाई गई वहां पिंडरा से भाजपा के विधायक डॉ. अवधेश सिंह का भी मकान है। पुलिस ने भाजपा विधायक के घर की भी सुरक्षा बढ़ा दी है। 
विज्ञापन


सिगरा थाने के समीप विद्यापीठ मोहल्ले में रविवार की रात जानबूझकर माहौल को बिगाड़ने की कोशिश की गई। मौके पर मौजूद रहे पुलिस और प्रशासन के अधिकारी ऐसा ही मानते हैं। 

 धर्मस्थल की जमीन पर कब्जे की अफवाह फैलाई गई और फिर जानबूझकर भीड़ को इकट्ठा किया गया। इस दौरान पुलिस ने भीड़ को समझाना शुरू किया तो पथराव शुरू कर दिया गया। इस दौरान सिगरा थाना और आसपास के इलाके में लगभग दो घंटे अफरातफरी रही और लोग घरों में दुबके रहे।

उधर, सिगरा थाना के समीप सरेराह इकट्ठा हुई भीड़ और पथराव के कारण सिगरा-फातमान मार्ग पर एक घंटे से ज्यादा समय तक आवागमन ठप रहा। आंसू गैस छोड़े जाने पर हुई आवाज को फायरिंग समझते हुए लोगों ने दूसरे रास्तों का रुख कर लिया।

वहीं, बवाल के मद्देनजर आननफानन में शहर के संवेदनशील इलाकों में पुलिस, पीएसी और सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों की संख्या बढ़ा दी गई। विश्वनाथ मंदिर जाने वाले रास्तों पर फोर्स तैनात कर दी गई है। 

विज्ञापन

यह अफवाह फैलने से माहौल बिगड़ा

varanasi - फोटो : अमर उजाला
हात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की शिक्षक कॉलोनी के समीप धर्मस्थल से सटी विवादित जमीन पर दुधारू पशु को बांधने के लिए बने टीनशेड (मड़ई) को लेकर रविवार रात बवाल हो गया। एक पक्ष के लोगों ने अफवाह फैलाई कि उनके धर्मस्थल की जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है।

इन्होंने मड़ई में तोड़फोड़ करते हुए वहां आग लगा दी। वहीं, अफवाह फैलते ही सैकड़ों लोगों की भीड़ सिगरा थाना के समीप फातमान मार्ग पर इकट्ठी हो गई और नारेबाजी करने लगी।

पुलिस ने समझाने का प्रयास किया तो भीड़ ने उस पर पथराव करते हुए गुलाबबाग-लल्लापुरा मार्ग पर खड़े डेढ़ दर्जन से ज्यादा वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इस पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़ते हुए लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा। एहतियातन फातमान मार्ग पर एक सीओ, पांचों थानों की फोर्स और पीएसी को तैनात किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें