फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: 12 साल बाद ऑल इंडिया स्पर्धा में पहुंचा बीएचयू, ईस्ट जोन टूर्नामेंट में दो मैच हारा; पढ़े ये भी खबरें

Tue, 24 Nov 2026 02:31 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

वाराणसी में विश्वविद्यालयों से लेकर स्कूलों तक खेल गतिविधियां तेज हैं। बीएचयू ने 12 साल बाद ऑल इंडिया महिला वॉलीबॉल स्पर्धा के लिए क्वालिफाई किया, जबकि काशी विद्यापीठ ने आर्म कुश्ती में चार पदक जीते। आने वाले दिनों में एथलेटिक्स, स्पोर्ट्स वीक और राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिताएं होंगी।

विज्ञापन
वाराणसी खेल समाचार - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी में इन दिनों खेल गतिविधियों की धूम है। बीएचयू में चल रही ईस्ट जोन अंतर-विश्वविद्यालय महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता में मेजबान टीम ने 12 साल बाद ऑल इंडिया स्पर्धा के लिए क्वालिफाई किया है। वहीं, काशी विद्यापीठ की टीम ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी आर्म कुश्ती प्रतियोगिता में चार पदक हासिल किए। दूसरी ओर, शहर के विभिन्न स्कूलों में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। आगामी दिनों में बीएचयू का स्पोर्ट्स वीक और राष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप भी खेल प्रेमियों के आकर्षण का केंद्र बनेगी।
विज्ञापन


वॉलीबॉल में बीएचयू को दो मुकाबलों में हार
बीएचयू में चल रही ईस्ट जोन अंतर-विश्वविद्यालय महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता के चौथे दिन सोमवार को चार मुकाबले खेले गए। इसमें मेजबान बीएचयू को पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय और एडमास विश्वविद्यालय से 3-0 से हार का सामना करना पड़ा। पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय ने बीएचयू को 25-23, 25-23 और 25-16 से हराया। वहीं, एडमास विश्वविद्यालय ने 25-19, 25-14 और 25-9 से जीत दर्ज की।

एक अन्य मुकाबले में एडमास विश्वविद्यालय ने केआईआईटी विश्वविद्यालय को 3-1 से पराजित किया। बीएचयू की ओर से पूजा सिंह, रितिका सिंह, ऋचा मौर्या, सेजल यादव, इच्छा, पलक, प्रीति और सेतु ने बेहतर प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में एआईयू ऑब्जर्वर और सिंबायोसिस विश्वविद्यालय, पुणे के खेल निदेशक डॉ. मिलिंद सुभाष सहित अधिकारियों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन


 
Trending Videos

वाराणसी खेल समाचार - फोटो : Amar Ujala
काशी विद्यापीठ को आर्म कुश्ती में चार पदक
ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी आर्म कुश्ती प्रतियोगिता में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की टीम ने दो रजत और दो कांस्य पदक जीते। मेरठ स्थित स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय में हुई प्रतियोगिता में रुद्र चतुर्वेदी ने 70 किलोग्राम भारवर्ग की राइट आर्म स्पर्धा और सत्यप्रकाश सिंह ने 75 किलोग्राम भारवर्ग की राइट आर्म स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया। ओम यती ने 100 किलोग्राम भारवर्ग में लेफ्ट और राइट आर्म स्पर्धा में दो कांस्य पदक जीते। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी और क्रीड़ा परिषद के उपाध्यक्ष प्रो. पितांबर दास ने खिलाड़ियों को बधाई दी।

स्कूलों में खेलकूद प्रतियोगिताओं की धूम
पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज जक्खिनी में तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव शुरू हुआ। पहले दिन करीब 300 विद्यार्थियों ने वॉलीबॉल, कबड्डी, कुर्सी दौड़, रस्साकशी और दौड़ जैसी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में लोकगीत, भजन, देशभक्ति गीत और नृत्य प्रस्तुत किए गए।

महेशपुर स्थित सिल्वर ग्रोव स्कूल में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। इसमें 300 से अधिक विद्यार्थियों ने पेंगुइन रेस, स्लो साइकिल रेस, सैक रेस, ट्रेजर हंट, क्रिकेट, वॉलीबॉल और रस्सीकूद में हिस्सा लिया। आयोजकों के अनुसार, शिवाजी हाउस ओवरऑल विजेता बना।

केयर एंड कॅरिअर स्कूल में वार्षिक खेलकूद आयोजन पराक्रम के तीसरे दिन ट्रैक और फील्ड इवेंट कराए गए। विद्यार्थियों ने फ्रॉग रेस, ऑब्स्टेकल रेस, कोन बैलेंसिंग और लैडर रेस सहित कई प्रतियोगिताओं में भाग लिया।

वहीं, चितईपुर स्थित ज्ञानदीप एकेडमी में आयोजित कराटे प्रतियोगिता में मेहंदीगंज के पीएस पब्लिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने दूसरा स्थान हासिल किया। स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

400 खिलाड़ी एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम
विकास इंटर कॉलेज की ओर से 24 से 26 नवंबर तक परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में तीन दिवसीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इसमें करीब 400 बालक-बालिकाएं हिस्सा लेंगे। पहले दिन 60, 100 और 200 मीटर दौड़ होगी। 25 नवंबर को लंबी कूद, ऊंची कूद और त्रिकूद तथा 26 नवंबर को डिस्कस थ्रो और शॉट पुट के मुकाबले होंगे।

बीएचयू में स्पोर्ट्स वीक, काशी में राष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप
बीएचयू के रुइया मैदान पर 25 नवंबर से छह दिसंबर तक स्पोर्ट्स वीक आयोजित किया जाएगा। इसमें क्रिकेट, एथलेटिक्स, कबड्डी, वॉलीबॉल, टग ऑफ वॉर, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, शतरंज और कैरम की प्रतियोगिताएं होंगी।

 
विज्ञापन

इसके अलावा 29 नवंबर से 9 दिसंबर तक सेठ एमआर जैपुरिया स्कूल्स बनारस के बाबतपुर कैंपस में 63वीं सेठ एमआर जैपुरिया नेशनल चेस चैंपियनशिप आयोजित होगी। आयोजन समिति के अनुसार, इसमें 30 से अधिक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और 25 ग्रैंड मास्टर शामिल होंगे। प्रतियोगिता का शुभंकर 'कौतिक' काशी की संस्कृति और विरासत को दर्शाएगा।

काशी की विधि एंजेलिना को यूपी टीम में जगह
वाराणसी की शतरंज खिलाड़ी विधि एंजेलिना का चयन उत्तर प्रदेश की सीनियर महिला शतरंज टीम में हुआ है। वह 30 नवंबर से 10 दिसंबर तक हैदराबाद में होने वाली राष्ट्रीय महिला शतरंज प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। झांसी में आयोजित चयन प्रतियोगिता में प्रदेश की 48 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें