फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: स्कूल में होगी आयुष कार्यशाला, विद्यार्थियों को बताएंगे चिकित्सा पद्धतियों के सिद्धांत

Wed, 25 Nov 2026 06:02 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

महाबोधि विद्या परिषद के 93वें वार्षिकोत्सव में आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र ने कहा कि शिक्षा के साथ अनुशासन, ईमानदारी और टीम वर्क जरूरी है। उन्होंने विद्यालय में आयुष केंद्र खोलने और कार्यशाला आयोजित कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
दयाशंकर मिश्र दयालु - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र 'दयालु' ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक हासिल करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को अच्छा और संवेदनशील इंसान बनाना है। किताबों से मिलने वाले ज्ञान के साथ अनुशासन, ईमानदारी और टीम वर्क ही जीवन में आगे बढ़ने की असली ताकत हैं।

विज्ञापन


वह सारनाथ स्थित महाबोधि सोसाइटी ऑफ इंडिया के तहत महाबोधि विद्या परिषद की ओर से संचालित तीनों विद्यालयों के 93वें वार्षिकोत्सव पर आयोजित संगोष्ठी को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

विद्यालय में आयोजित होगी आयुष कार्यशाला
मंत्री ने कहा कि सोवा रिग्पा का संबंध भगवान बुद्ध की विद्या से है। तिब्बती संस्थान में उत्तर प्रदेश का पहला अस्पताल स्थापित हुआ है। उन्होंने कहा कि आयुष के सिद्धांतों की जानकारी देने के लिए विद्यालय में कार्यशाला आयोजित कराई जाएगी।
विज्ञापन

 

Trending Videos
विज्ञापन

शिक्षा का आधार हैं शिक्षक
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाबोधि विद्या परिषद के अध्यक्ष प्रो. राममोहन पाठक ने कहा कि शिक्षा की मूल शक्ति अध्यापक होते हैं। शिक्षा का क्षेत्र समर्पण, त्याग और बलिदान का है। भगवान बुद्ध ने भी इसे स्वीकार किया था। उनके उपदेशों को अपनाकर मानवता का सर्वांगीण विकास किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि बुद्ध ने अपनी शिक्षाओं में विवेक जागृत करने पर जोर दिया था। शिक्षक का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के भीतर व्याप्त अज्ञानता को दूर कर ज्ञान का प्रकाश फैलाना है। शिक्षा का मूलमंत्र बच्चों में स्वाध्याय की प्रवृत्ति विकसित करना है। उन्होंने बताया कि आयुष मंत्री ने विद्यालय में आयुष केंद्र खोलने का आश्वासन दिया है, जहां विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

उत्कृष्ट विद्यार्थियों को किया सम्मानित
जिला विद्यालय निरीक्षक भोलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि बोर्ड परीक्षाएं नजदीक हैं। ऐसे में विद्यार्थियों को समय का सही इस्तेमाल करते हुए पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए।

स्वागत भिक्षु आर. सुमितानंद थेरो ने किया। संचालन प्रवीण श्रीवास्तव और धन्यवाद ज्ञापन संदीप कुमार ने किया। इस मौके पर डॉ. केपी ठाकुर फाउंडेशन की ओर से उत्कृष्ट छात्र प्रिंस और स्व. डॉ. किरण बाला अस्थाना फाउंडेशन की ओर से स्कूल शिक्षा व गायन के क्षेत्र में उत्कृष्ट छात्रा शहनाज को सम्मानित किया गया। महासचिव भिक्षु पी. शिबली थेरो, प्रो. विमलेंद्र कुमार, अभय जैन समेत अन्य लोगों ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें