रात में बाउंड्री तोड़ने का आरोप
आरोप है कि 10 नवंबर की रात अशोक कुमार निवासी बीटपुर, प्रेमधर पट्टी, प्रतापगढ़ और उनके लोगों ने कब्रिस्तान की पुरानी चहारदीवारी तोड़ दी। इसके बाद वहां टिन की नई बाउंड्री लगाकर जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की गई। ग्रामीणों का कहना है कि मामले की सूचना पुलिस को भी दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
राजस्व अभिलेखों के आधार पर जांच की मांग
शिकायतकर्ताओं ने एसडीएम से राजस्व निरीक्षक और थानाध्यक्ष बड़ागांव को मौके पर भेजकर जांच कराने की मांग की है। साथ ही सरकारी अभिलेखों के आधार पर जमीन की स्थिति स्पष्ट कर उचित कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।