फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को मिला रोजगार का मंच: अब एयरपोर्ट पर चौक बनारस, लाइब्रेरी-बुटिक के साथ कैफे भी

Thu, 27 Aug 2026 10:44 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

बनारस में महिलाओं की आत्मनिर्भरता की ओर एक कदम बढ़ाया गया है। यहां ‘चौक बनारस’ के अंतर्गत लाइब्ररी, कैफे, बुटिक और एक डेयरी बूथ की शुरूआत की गई है। यह पहल महिलाओं को रोजगार, प्रबंधन और व्यवसाय संचालन से सीधे जोड़ने का प्रयास है। 
विज्ञापन
वाराणसी एयरपोर्ट पर ‘चौक बनारस’ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एयरपोर्ट परिसर स्थित कॉलोनी में महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन को बढ़ावा देते हुए ‘चौक बनारस’ के अंतर्गत लाइब्रेरी, कैफे, बुटिक और एक डेयरी बूथ की शुरुआत की गई है। एयरपोर्ट डायरेक्टर पुनीत गुप्ता ने इसका उद्घाटन किया।

विज्ञापन


इस पहल की खास बात यह है कि इसका संचालन पूर्ण रूप से महिलाओं के हाथ में होगा। एयरपोर्ट डायरेक्टर पुनीत गुप्ता ने कहा कि लाइब्रेरी और कैफे जहां अध्ययन, संवाद और सामाजिक गतिविधियों के लिए बनारसी व्यंजनों के साथ एक नया स्थान उपलब्ध कराएगा। वहीं, बुटिक के माध्यम से महिलाओं की रचनात्मकता और उद्यमिता को मंच मिलेगा। 

डेयरी बूथ से कॉलोनी और आसपास के लोगों को रोजमर्रा की जरूरत के उत्पाद भी आसानी से उपलब्ध होंगे। ‘चौक बनारस’ की यह पहल केवल तीन नए प्रतिष्ठानों के शुभारंभ तक सीमित नहीं है, बल्कि महिलाओं को रोजगार, प्रबंधन और व्यवसाय संचालन से सीधे जोड़ने का प्रयास भी है। इससे महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के साथ ही स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने का अवसर मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें