वाराणसी के बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट को अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट काउंसिल ने प्रदूषण नियंत्रण के क्षेत्र में प्रथम लेवल का पुरस्कार दिया है। इससे अधिकारियों व कर्मचारियों में खुशी का माहौल है।
वाराणसी के अलावा कोलकाता, त्रिवेन्द्रम और भुवनेश्वर को यह पुरस्कार मिला है। बताते चलें कि अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट काउंसिल दुनिया के हवाई अड्डो का सर्वे करती हैं और उनके मानक पर खरा उतरने पर यह पुरस्कार दिया जाता है।
एयरपोर्ट निदेशक अनिल कुमार राय ने बताया कि ये हमारे लिए तथा काशी के लिए गौरव की बात है अभी हमे प्रथम चरण में चयन किया गया है। बताते चलें कि इसके पूर्व एयरपोर्ट को ऊर्जा संरक्षण में भी पुरस्कार मिल चुका है इसके अलावा स्वच्छता में भी वाराणसी एयरपोर्ट प्रथम रहा।