सुरक्षा के कड़े इंतजाम
प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर कार्यक्रम स्थल और हेलीपैड के आसपास सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है। एसपीजी ने दोनों स्थलों को अपने नियंत्रण में ले लिया है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल, दमकल विभाग और एंबुलेंस को मुस्तैद रखा गया है। संबंधित विभागों के अधिकारी व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं।
अधिकारियों ने किया निरीक्षण
तैयारियों का जायजा लेने के दौरान एसडीएम राजातालाब शांतनु कुमार सिनसिनवार, एसीपी राजातालाब वीर सिंह, तहसीलदार संत विजय सिंह, नायब तहसीलदार संग्राम सिंह और मिर्जामुराद थाना प्रभारी गोपाल जी कुशवाहा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने सुरक्षा और आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।