प्रदेश के स्टांप व पंजीयन स्वतंत्र राज्यमंत्री के बयान से खफा सेंट्रल व बनारस बार एसोसिएशन के अधिवक्ता सोमवार को रजिस्ट्री ऑफिस में ताला लगाकर धरने पर बैठ गए। इस दौरान सेंट्रल बार के महामंत्री कन्हैया पटेल के नेतृत्व में कचहरी परिसर में मौजूद आक्रोशित अधिवक्ताओं ने मंत्री के फोटो पर कालिख पोतकर विरोध जताया।
उन्होंने कहा कि हमने मंत्री से शनिवार को ही अपना बयान वापस लेने को कहा था। इस पर मंत्री ने सही स्पष्टीकरण नहीं दिया। बनारस बार के अध्यक्ष विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि यह सांकेतिक धरना है, मंत्री बयान वापस नहीं लेते हैं तो बड़े स्तर पर आंदोलन शुरू किया जाएगा। अधिवक्ताओं की अनदेखी नहीं की जा सकती।
हालांकि एआईजी स्टांप ने कहा कि मंत्री ने कहा है, ऐसा कोई आदेश नहीं दिया है। अध्यक्ष का कहना है कि अगर मंत्री रविंद्र जायसवाल ने ऐसा बयान नहीं दिया है तो मीडिया में देकर बयान का खंडन करें। प्रदर्शन में बनारस बार के महामन्त्री विवेक कुमार सिंह, राजा आनन्द ज्योति सिंह, विनय सिंह पिंटू,सुजीत पाण्डेय, अशोक कुमार, मोहम्मद आरिफ सिद्दकी, रंजन मिश्र, वीरेंद्र सिंह, सत्यप्रकाश सिंह, सुनील सिंह, हरिश्चंद्र मौर्य, शहनवाज खान, आनन्द मिश्र, विवेक पाण्डेय, शशिकान्त दुबे, देवेंद्र परमार, धीरेंद्र श्रीवास्तव, जावेद अख्तर, सुनील मिश्र, राम श्रृंगार पटेल, रतनदीप सिंह, विनय पाण्डेय आदि अधिवक्ता शामिल रहे।