जिलाधिकारी ने बैठक में दिए निर्देश।
- फोटो : अमर उजाला
नहरों, तालाबों आदि स्थानों पर प्रवासी पक्षियों पर भी सतर्क निगाह रखने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों के अधिकारी व कर्मचारियों को निर्देश दिया। नगर निगम के सभी 400 मुर्गे और 250 मीट की दुकानों का सत्यापन कराए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने गंगा नदी में प्रवासी पक्षियों को दाना आदि खिलाए जाने पर रोक लगाते हुए जल पुलिस व नगर निगम के कर्मचारियों को इसका अनुपालन कराने को कहा।
जन सामान्य में भी जागरूकता फैलाने के लिए पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया और सुरक्षात्मक उपायों को अपनाये जाने पर जोर दिया। शहरी क्षेत्र में भी मीट मर्गे के दुकानदारों को सतर्क रहने और साफ सफाई रखने के साथ-साथ सुरक्षा के मानक अपनायें जाने का निर्देश दिया।
डीएफओ ने भी बताया कि चिड़िया घर की 24 घंटे निगरानी करने के लिए कर्मचारी तैनात कर दिया गया है। सभी एसडीएम को कल तक गांवों को तीन श्रेणियों A,B और C में बांट कर सूची उपलब्ध कराये जाने का निर्देश दिया है। जिसमें A श्रेणी में अति संवेदनशील गांव B श्रेणी में संवेदनशील तथा C श्रेणी में सामान्य गांवों को रखा जाये। पंचायत चुनाव को देखते हुए ए और बी श्रेणी के गांवों की संवेदनशीलता को कम करने की कार्यवाही करने का निर्देश दिया।