फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: वकील से गालीगलौज का आरोप, तहसील में प्रदर्शन; सिपाही के निलंबन की मांग पर अड़े

Sat, 13 Sep 2025 06:11 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

आरोप है कि पीआरवी के सिपाही ने अधिवक्ता को थाने ले जाने की भी धमकी दी। जब ग्रामीण इकट्ठा हुए और नाराजगी जताई तो सिपाही वहां से निकल गया। वह युवक भी भाग गया, जिसके खिलाफ शिकायत की गई थी।
विज्ञापन
वाराणसी कोर्ट। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तहसील बार एसोसिएशन पिंडरा के महामंत्री सुधीर कुमार सिंह को संदिग्ध व्यक्ति के बारे में पुलिस को सूचना देना भारी पड़ गया। आरोप है कि उन्होंने सूचना दी और पुलिस ने उन्हें ही गालियां दीं। शुक्रवार को नाराज अधिवक्ताओं ने तहसील में हंगामा किया और आरोपी सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने तक हड़ताल पर रहने की चेतावनी दी।

विज्ञापन


सुधीर को बीती रात गांव के एक युवक ने शहीद गेट के पास संदिग्ध व्यक्ति की सूचना दी। सुधीर ने इसकी सूचना पीआरवी 112 को दी। सिंधौरा व फूलपुर पुलिस मौके पर पहुंची। फूलपुर के पीआरवी जवान ने वकील रात में सूचना देकर परेशान न करने की नसीहत देते हुए गालीगलौज की। 

विरोध करने पर थाने ले जाने की धमकी दी। इसी दौरान संदिग्ध व्यक्ति वहां से निकल गया। इस पर मौके पर जमा ग्रामीण भी नाराज हो गए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे तो सिपाही वहां से निकल गया। वकील ने पुलिस के उच्चाधिकारियों से शिकायत की। 
विज्ञापन


सुबह जब इसकी जानकारी पिंडरा तहसील के वकीलों को हुई तो बार अध्यक्ष कृपाशंकर पटेल की अध्यक्षता में बैठक बुलाई गई। निर्णय लिया कि जब तक सिपाही पर मुकदमा दर्ज नहीं होगा तब तक न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। वकीलों ने सहायक पुलिस आयुक्त के कार्यालय पर प्रदर्शन किया। एसीपी पिंडरा प्रतीक कुमार के आश्वासन पर वकीलों ने धरना प्रदर्शन समाप्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें