फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi accident: गर्भवती महिला का अल्ट्रासाउंड कराने जा रहे तीन लोगों को ट्रेलर ने रौंदा, सास-बहू की मौत

Thu, 12 Jan 2023 04:16 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

रोहनिया बंदेपुर निवासी सुनील कुमार पटेल (28) अपनी गर्भवती पत्नी मानसी पटेल (27) और अपनी मां शुभवंती देवी (55) के साथ पत्नी का अल्ट्रासाउंड कराने जा रहे थे। मोहनसराय ओवरब्रिज के पास ट्रेलर ने बाइक सवार तीनों को रौंद दिया और मौके से फरार हो गया। 
विज्ञापन
गर्भवती पत्नी का अल्ट्रासाउंड कराने जा रहे तीन लोगों को ट्रेलर ने रौंदा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के मोहनसराय ओवरब्रिज के पास गुरुवार सुबह ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार सास और गर्भवती बहू की मौत हो गई। वहीं, बेटा घायल हो गया। बाइक सवार सास और बहू को रौंदते हुए ट्रेलर भाग निकला। क्षत विक्षत शव को पुलिस ने कब्जे में लिया। घायल बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया। 

विज्ञापन


रोहनिया थाना क्षेत्र के बंदेपुर निवासी सुनील कुमार पटेल (28) की पत्नी मानसी पटेल (26) गर्भवती थी। अगले माह मानसी की डिलिवरी होनी थी। इस वजह से उसे मोहनसराय स्थित चिकित्सक के यहां उपचार और अल्ट्रासाउंड कराने के लिए पति सुनील बाइक से लेकर जाने को तैयार हुआ। इस दौरान सुनील की मां शुभवंती देवी (55) भी जाने के लिए तैयार हो गई।

महिलाओं के बाइक समेत ट्रेलर ने रौंदा

एक ही बाइक पर सवार होकर बेटा, बहू और सास मोहनसराय के लिए निकले। सुबह 11 बजे मोहनसराय के ओवरब्रिज को पार करके जैसे ही ढलान पर पहुंचे थे कि पीछे से आए ट्रेलर ने टक्कर मार दी। बेटा सुनील सड़क पर जा गिरा। जबकि मां और पत्नी मानसी को बाइक सहित ट्रेलर ने रौंद दिया। घटनास्थल पर ही मां और पत्नी की मौत हो गई।

हादसे के बाद ट्रेलर लेकर चालक भाग निकला। घायल सुनील को आसपास के लोगों ने उठाया और पुलिस की मदद से अस्पताल में भिजवाया। इस दौरान मोहनसराय चौकी इंचार्ज शिवानंद सिसौदिया ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया।

हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र सिंह के अनुसार परिजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। आसपास लगे सीसी कैमरे से वाहन की तस्दीक कराई जा रही है।
विज्ञापन

  मां, पत्नी और गर्भ में पल रहे बेटे की मौत से सदमे में सुनील 

सड़क हादसे में मां, पत्नी और पत्नी के गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत से जैसे सुनील पर मानो दुखों का वज्रपात गिर गया। अस्पताल से उपचार के बाद मोर्चरी हाउस पहुंचा सुनील मां और पत्नी का शव देख बेसुध हो गया। गहरा सदमा लगा। खुद की किस्मत को कोस रहा था कि आखिर ईश्वर ने क्यों मेरे साथ किस जन्म का बदला लिया। सुनील के अनुसार अब तो दुनिया ही उजड़ गई। अन्य परिजन उसे ढांढ़स बंधाने में लगे हुए थे। परिजनों के अनुसार सुनील की पत्नी मानसी की फरवरी माह में डिलिवरी होने वाली थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें