पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल बाहर निकालकर एंबुलेंस से ट्रामा सेंटर भिजवाया। घायलों की पहचान बाबू राजभर (18) पुत्र चंदन राजभर, प्रीतम राजभर पुत्र बब्बल राजभर, दोनों निवासी कादीपुर, थाना शिवपुर तथा राहुल यादव के रूप में हुई है। राहुल यादव का पूरा पता अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। तीनों का ट्रामा सेंटर में उपचार चल रहा है।
बरेका चौकी प्रभारी राहुल सिंह ने बताया कि दुर्घटना के बाद फ्लाईओवर पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हो गया था। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात को सामान्य कराया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
मंडुवाडीह पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में कार, बाइक और दो चारपहिया वाहनों के आपस में टकराने की बात सामने आई है। दुर्घटना के संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।