अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद काशी महानगर के अभ्यास वर्ग का शुभारंभ बुधवार को हुआ। इस दौरान महानगर इकाई की घोषणा हुई और महानगर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी डॉ. संजय सिंह गौतम को दी गई।
उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि एमएलसी केदारनाथ सिंह ने अपने समय के बीएचयू एवं महानगर में किए गए कामों से कार्यकर्ताओं को रूबरू कराया। कुलपति प्रो. टीएन सिंह ने कहा कि आज विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं को मूल भावना से ना भटकना है और ना ही कम से कम अपने संपर्क के 3 विद्यार्थियों को भटकने देना है। इस दौरान विजय प्रताप ने भी विचार व्यक्त किए।
महानगर इकाई में उपाध्यक्ष डॉ. ऊर्जस्विता सिंह, प्रभात रंजन, डॉ. लोकेश, उर्मिला मिश्रा, महानगर मंत्री कुंवर ज्ञानेंद्र, सह मंत्री के पद पर सौरभ सोनकर, हर्षिता गुप्ता, गौरव मालवीय, सुधांशु यादव, अंकित सिंह को नामित किया गया। स्टूडेंट फार डेवलपमेंट के पद पर मनोज कुमार, सह संयोजक कुंदन स्टूडेंट फार सेवा के लिए संदीप सोनकर, राष्ट्रीय कला मंच के लिए निधि मिश्रा एवं सह संयोजक शिवांगी यादव, संस्कृत कार्य संयोजक हर्षित पांडेय, विश्वविद्यालय संयोजक अंशु मिश्रा, महाविद्यालय संयोजक अश्वनी, इंटर कालेज संयोजक सत्यम पटेल, सह संयोजक वेदांत मिश्रा और सोशल मीडिया संयोजक यश कुमार दुबे बनाए गए। मीडिया संयोजक खुशी श्रीवास्तव, हॉस्टल संयोजक सिद्धार्थ रंजन सिंह, कोचिंग कार्य सौरभ सिंह और कार्यकारिणी सदस्यों में हर्ष सिंह, अक्षय वर्मा, दीक्षा चौबे, शिवांश मिश्रा, आरती गुप्ता, शिवांग मिश्रा, अरविंद विश्वकर्मा हैं।