फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi : अदाणी समूह पर लगे आरोपों की जांच की मांग को लेकर 'आप' का प्रदर्शन, हिरासत में लिए गये कार्यकर्ता

Tue, 07 Feb 2023 09:42 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला संवाद, वाराणसी

सार

सोनभद्र के जिला महासचिव श्रवण कुमार को चोट लगी है। उन्हें उपचार के लिए बीएचयू में भर्ती कराया गया था। हालांकि, पुलिस ने आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। प्रदर्शन के दौरान काशी प्रांत अध्यक्ष पवन तिवारी, महासचिव कैलाश पटेल, घनश्याम आदि कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
अदाणी समूह पर लगे आरोपों की जांच की मांग को लेकर 'आप' का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अदाणी समूह की कंपनियों पर लगे आरोपों की जांच की मांग को लेकर मंगलवार को आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री संसदीय कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए ज्ञापन भी सौंपा। इस दौरान पुलिस से बहस भी हुई और कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया। पुलिस वाहन में बैठाकर पुलिस लाइंस ले जाया गया। आपाधापी में ही सोनभद्र से आए महासचिव सहित कुछ कार्यकर्ता चुटहिल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। दूसरी तरफ, बिना अनुमति प्रदर्शन का हवाला देकर भेलूपुर पुलिस ने पार्टी के अज्ञात पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह मुकदमा दुर्गाकुंड चौकी प्रभारी आनंद चौरसिया की तहरीर पर हुआ है।

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता मंगलवार को गुरुधाम स्थित प्रधानमंत्री के संसदीय कार्यालय के बाहर पहुंचकर विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदेश प्रवक्ता मुकेश सिंह ने कहा कि अदाणी समूह की कंपनियों के खिलाफ जांच होनी चाहिए।तमाम निवेशकों का पैसा डूब गया है। इसके बावजूद सरकार प्रभावी कदम नहीं उठा रही है। इससे जनता में नाराजगी है। अब कार्यकर्ता सड़क पर उतरे हैं। इस मुद्दे पर आरपार की लड़ाई छेड़ी जाएगी। उन्होंने ने पुलिस कर्मियों पर बल प्रयोग करने का आरोप लगाया और कहा कि धक्कामुक्की में कुछ कार्यकर्ता घायल हो गए। सोनभद्र के जिला महासचिव श्रवण कुमार को चोट लगी है। उन्हें उपचार के लिए बीएचयू में भर्ती कराया गया था। हालांकि, पुलिस ने आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। प्रदर्शन के दौरान काशी प्रांत अध्यक्ष पवन तिवारी, महासचिव कैलाश पटेल, घनश्याम आदि कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें